अर्जित ने रिफ्यूजी कालोनी के विश्वकर्मा समाज के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया

अर्जित ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 200 से अधिक शिल्पकारों, मजदूरों को भाजपा का सदस्य बनाया

भागलपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने आज तिलकमांझी मंडल के रिफ्यूजी कालोनी, बरारी में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में समाज के मजदूर वर्ग के साथ सेवा कार्य किया और 200 श्रमिकों को भाजपा का सदस्य बनाया।

अर्जित ने बताया की भारत को विकसित करने के उद्देश्य से निरंतर पीएम मोदी विश्वकर्मा समाज को मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पिछले वर्ष विश्वकर्मा योजना प्रारंभ किया था जिसके माध्यम से कमजोर वर्ग को उद्योग और व्यवसाय के लिए 3 लाख का ऋण देने का प्रावधान है। आज रिफ्यूजी कालोनी में शिल्पकार, राजमिस्त्री, मूर्तिकार, बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, मजदुर आदि विश्वकर्मा समाज के 200 से भी अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। सभी कामगारों को पीएम मोदी के योजनाओं का लाभ बताया और सबने हृदय से मोदीजी को उनके जन्मदिवस पर धन्यवाद और शुभकामनाएं दिए।

अर्जित ने कहा की रिफ्यूजी कालोनी को दशकों पहले बसाया गया था और आज भी यहां रहने वाले लोग विभिन्न प्रकार के शिल्पकारी से जुड़े हैं जिसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर यहां उनके द्वारा कैंप लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाता है और उसका लाभ भी इन्हे दिलाया जाता है। आज कई शिल्पकार अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं और मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। अर्जित ने सभी लोगों से आग्रह किया की सूक्ष्म उद्योग को प्रारंभ करने के लिए अपना पंजीकरण कराएं और योजनाओं का लाभ लें। कुछ महीनों पहले हो अर्जित ने आयुष्मान कार्ड का कैंप लगाकर इनका कार्ड बनवाया था ताकि इनके उत्तम स्वास्थ्य की व्यवस्था बन सके।

अर्जित ने कहा की सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भागलपुर विधानसभा के सभी 51 वार्डों में कैंप लगाकर वे भाजपा का सदस्यता अभियान चलाकर लाखों लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे। ज्ञात हो की अर्जित ने वर्ष 2014-15 में 47,662 सदस्य और 2019-20 में 58 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए थे जो देश में सबसे अधिक था।

अर्जित के साथ सदस्यता अभियान में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंदन ठाकुर, उपाध्यक्ष रोहित कुमार आदि भी मौजूद थे।

 

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…