चैती छठ पूजा को लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

भागलपुर व आसपास के क्षेत्र में आज चैती छठ पूजा को लेकर कई घाटों पर आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया। वहीं सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम बटेश्वर स्थान के घाटों पर भी चैती छठ पूजा को लेकर अस्तगामी सूर्य को अर्घ देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। चैती छठ व्रती महिलाएं अजगैबीनाथ गंगा घाट पहुंचकर कर गंगा स्नान करते हुए अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देकर हाथ में सूप लेकर अस्तगामी सूर्य से जीव में सूख शांति का कामना करते हुए देखी गयी।

वहीं भक्तों ने भी अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंचकर अपने परिजनों के साथ चैती छठ व्रतिय महिलाएं के हाथ में लिये गए सुप पर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देकर जीवन में सुख शांति की कामना की। भक्तों मं काफी उत्साह देखा गया, नगर परिषद एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गंगा घाट में कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं देखी गई।

  • Related Posts

    “हेलो! बोर्ड ऑफिस से बोल रहे हैं, आपकी बहन फेल हो गई है…”; आरा में इंटर रिजल्ट से पहले ठगों का ‘खूनी’ जाल, डेटा लीक पर उठे सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *