ये पटना के छात्र हैं या गुंडे ! : बीच सड़क पर छात्रों का ‘महाभारत’,मूकदर्शक बना स्कूल प्रशासन

खबर है पटना से जहां एक नामीगिरामी स्कूल के छात्रों ने बीच सड़क पर आपस में जमकर मारपीट की है। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक छात्र का सिर फट गया। वहीं पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बोर्ड कॉलोनी स्थित एक नामीगिरामी स्कूल के छात्रों ने बीच सड़क पर कोहराम मचा दिया। कंकरी मिल रही है कि स्कूली छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दसवीं के एक छात्र का सिर फट गया। घटना के बाद पीड़ित छात्र शास्त्री नगर थाना पहुच मामले की लिखित शिकायत थाने को दी है वही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम पटेल नगर के महावीर पथ के रहने वाले घटना में शामिल सोनू स्टार, भोजपुर के रितिक सिंह और पुनाईचक के रहने वाले करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वहीं शास्त्री नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना बीते 25 नवंबर को हुई थी। स्कूल के छात्रों के दो गुट आपस मे उलझ गए थे जिसमे बाहरी लड़को द्वारा स्कूली छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया। जिसमे सोनू स्टार, रितिक सिंह, करण सहित कई अन्य लड़के शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना स्कूली छात्रों के दो गुट के बीच मामूली विवाद का है। इन बाहरी लड़को ने स्कूल के छात्रों को बेहरमी से पिटाई की जिसमे 10वी के एक छात्र का सिर फट गया । पुलिस ने कुछ और बदमाश छात्रों को चिन्हित किया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

  • ये भी पढ़े..

    विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष का तंज, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *