खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

डीएम और एसएसपी ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

भागलपुर, 04 मई 2025:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर में जोरशोर से शुरू हो गया है। यह आयोजन खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।

इस प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया द्वारा वर्चुअल माध्यम से आज शाम 6 बजे किया जाएगा।

देशभर से आए करीब 61 खिलाड़ी, जिनमें 31 पुरुष और 30 महिला एथलीट शामिल हैं, इस रोमांचक मुकाबले में भाग ले रहे हैं। शनिवार को एलिमिनेशन राउंड के साथ खेल की शुरुआत हुई। खिलाड़ियों के स्वागत में भागलपुर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत ने स्वयं सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बैंड-बाजे की धुन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया, जिसने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय बना दिया।

खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि भागलपुर ने राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की शानदार मिसाल पेश की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *