अररिया : ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर तीन लाख लूटे, फरार बदमाश की तलाश जारी

अररिया | 14 अगस्त 2025: अररिया-बहादुरगंज मार्ग पर चरघरिया के समीप बुधवार को एक बड़ी वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश भागने की कोशिश में थे, तभी सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीड़ ने बदमाशों की पिटाई की
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने घायल बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच एक बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर जोकीहाट पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के पास से तीन पिस्टल, कई कारतूस और एक बाइक बरामद की। घायल ट्रैक्टर चालक और पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पहचान और पृष्ठभूमि
पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद कासिम (जोराबगंज, भट्टा टोला, कुमारखंड, मधेपुरा) और शहाबुद्दीन (बेलाचंद, बनमनखी, पूर्णिया) के रूप में हुई है। घायल ट्रैक्टर चालक मो. क़दर, किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सताल निहालभाग गांव के निवासी हैं।

पीड़ित मो. क़दर ने बताया कि वह बहादुरगंज से ट्रैक्टर पर छड़ लोड कर पलासी गए थे और अनलोड कर लौटते समय जहानपुर केसर्रा के पास बदमाशों ने हमला किया।

एसपी का बयान
पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि लूट की इस वारदात में तीन बदमाश शामिल थे। दो को पकड़ लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘कलंक’ बना ससुर! गर्भवती बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश, फिर मर्डर कर मुर्गी फॉर्म में छिपाई लाश; ‘कातिल’ पिता का मददगार बना पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गैस सप्लाई पर संकट की आशंका: केंद्र ने लागू किया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, बिहार समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading