अररिया: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला

पलासी (अररिया)। पलासी वार्ड सात में स्मैक बेचने की सूचना पर शनिवार सुबह छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने पथराव कर दिया। इसमें पलासी थाना के सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार घायल हो गए। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। इसके बाद कई थानों की पुलिस के सहयोग से आरोपी अरुण साह के घर की कुर्की-जब्ती की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के बयान पर आरोपी अरुण साह, उसकी तीनों बेटियों और अनमोल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पलासी टोला वार्ड-सात निवासी अरुण कुमार साह व उसका पुत्र अनमोल साह के स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस उसके घर पहुंची तो अरुण साह की बेटियों सपना, काजल व पायल ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एक दारोगा घायल हो गये। अरुण साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी टीशर्ट की जेब से छह पुड़िया स्मैक बरामद हुई। घर के बिस्तर पर तकिये के नीचे से 2.94 ग्राम स्मैक मिली।

छापेमारी के दौरान चार अधजली प्लास्टिक की पन्नी और पांच नेपाली नोट, तीन लाइटर, एक सिगरेट का डब्बा, 19 हजार 890 रुपया व एक फोन पे स्कैनर भी बरामद किया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद सीओ सुशील कांत सिंह की मौजूदगी में कुर्की-जब्ती की गई। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार अरुण साह की पत्नी के नाम से भी कुर्की-जब्ती का इश्तेहार जारी था। घर का सारा सामान जब्त किया गया है।

  • Related Posts

    पूर्व RJD विधायक अरुण यादव पर ED का ‘महा-प्रहार’! 36 करोड़ की ‘काली कमाई’ का खुलासा, पत्नी समेत 5 पर चार्जशीट दायर; बालू के खेल में बना ली थी ‘कुबेर की तिजोरी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *