अररिया: नरपतगंज के बीसीओ रवि रंजन निलंबित, धान खरीद के बाद CMR जमा नहीं करने का आरोप

नरपतगंज (अररिया), 8 अगस्त 2025:धान खरीद में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में नरपतगंज प्रखंड प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) रवि रंजन कुमार को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला सहकारिता पदाधिकारी, अररिया ने कार्यालय निबंधक सहयोग समिति, पटना के निर्देश पर की।

जारी पत्र के अनुसार, नरपतगंज के अधिकांश पैक्स (PACS) द्वारा धान खरीद के बाद सेंट्रल मिल्ड राइस (CMR) की 100% आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, अररिया को नहीं की गई। प्रभारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के तौर पर रवि रंजन कुमार पर इस लापरवाही की सीधी जिम्मेदारी तय की गई।

क्या है मामला?

  • धान खरीद के बाद पैक्स को तय समय पर CMR राज्य खाद्य निगम को देना होता है।
  • आरोप है कि नरपतगंज के कई पैक्स ने यह आपूर्ति समय पर नहीं की।
  • जिला सहकारिता पदाधिकारी की जांच में बीसीओ की निगरानी में भारी कमी पाई गई।

अगला कदम

सूत्रों के मुताबिक, मामले में जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है और आगे विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं, प्रखंड स्तर पर धान खरीद और वितरण प्रणाली की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाई जा सकती है।

 

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, भागलपुर प्रशासन ने सफाई, सुरक्षा और घाटों की व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

    Share Add as a preferred…