संजय राउत बोले – माफी मांगने से नहीं होगी शिवाजी के अपमान की भरपाई

महाराष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना पर माफी मांगी है। इस पर शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीतिक माफी मांगी है। माफी मांगने से शिवाजी के अपमान की भरपाई नहीं होगी।

पुलवामा हमले के लिए भी पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगो छूट जाएंगे। यही है उनका ,अगर सच्चे मन से पीएम माफी मांगते हैं तो 5 साल पहले 40 जवानों की जान गई थी। देश दुखी हुआ था तो उस वक्त देश से माफी मांगनी चाहिए थी। आपकी नाकामी से ये घटना हुई।

जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से घटनाएं हुई हैं। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा पूरा नहीं हुआ। आपने इतना झूठ बोला है तो आपको हर दिन माफी मांगनी होगी। ये महाराष्ट्र है और ये किसी को माफ नहीं करता।

  • ये भी पढ़े..

    दोस्ती, भरोसा और फिर मौत का खेल! ठाणे हत्याकांड में सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश

    Share Add as a preferred…

    पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, 11 महीने बाद पुलिस जांच में खुला सनसनीखेज मामला

    Share Add as a preferred…