भागलपुर के परबत्ति में असामाजिक तत्वों ने मंदिर पर किया पथराव, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ति मोहल्ले स्थित काली मंदिर पर पत्थरबाजी की गई है। इस दौरान मंदिर के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबती मुहल्ले में तड़के सुबह काली मंदिर पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल पर कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंकने की सूचना मिली है। जिसमें मंदिर के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसके बाद इस घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस बल आस – पास के इलाके में एक्टिव हो गई है। इसके साथ ही पुलिस टीम संबंधित स्थल पर कैंप कर रही है।

वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोग के साथ बैठक कर रही है। पुलिस ने बताया है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा भ्रामक पोस्ट करने से बचने और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई। इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *