वारिसनगर में नाराज जन सुराज कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर का किया पुतला दहन, कार्यालय में फाड़े पोस्टर-बैनर

समस्तीपुर, 2025।समस्तीपुर जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के खिलाफ नाराजगी सामने आई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशांत किशोर ने उन्हें टिकट नहीं दिया और चुनावी मेहनत का कोई मूल्य नहीं दिया।

सूत्रों के अनुसार, नाराज कार्यकर्ताओं ने खानपुर स्थित जन सुराज कार्यालय पर हमला किया। कार्यालय में लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए, साथ ही प्रशांत किशोर का पुतला जलाया गया। घटनाक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मां के प्रति अपशब्द भी कहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, “जिस प्रशांत किशोर के लिए हम लाखों रुपये खर्च कर जनसभाओं का आयोजन किया, उन्होंने हमें छोड़कर टिकट बेच दिया। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशांत किशोर केवल टिकट बेचने की राजनीति करता है, और बिहार में उनकी पार्टी की जीत की संभावनाएँ नगण्य हैं।”

पुलिस ने अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

इस घटना ने जन सुराज पार्टी के अंदर चल रही विवाद और नाराजगी को सार्वजनिक रूप से उजागर कर दिया है, और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading