झंडोतोलन के बाद घर लौट रही 5वीं की छात्रा के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

बिहार के भोजपुर जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल में झंडा फहराने के बाद घर लौट रही 5 वीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही 60 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। इस घिनौनी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गीधा थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि 26 जनवरी दिन रविवार को 5 वीं कक्षा की 10 साल की छात्रा झंडा फहराने के लिए स्कूल गई हुई थी। स्कूल में झंडोत्तोलन के बाद वो अपने घर लौट रही थी कि तभी सुनसान जगह पर 60 वर्षीय अजय सिंह ने उसे पकड़ लिया और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गया। वहां हाथ बांधकर और मुंह में टेप साटकर आरोपी ने बच्ची के साथ गंदा काम किया। बताया जाता है कि आरोपी अजय सिंह नशे में धुत था वो बच्ची को जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह वो उसके चंगुल से भागकर घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं पीड़िता की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *