नवगछिया में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत एक गांव में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार की है। दुष्कर्म के मामले में रंगरा थाना अध्यक्ष के द्वारा तत्काल आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराके आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार आठ वर्ष की बच्ची को आरोपी भीमदास टोला निवासी सुदन मंडल उ़र्फ सुदल ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। इस घटना के बाद परिजनों द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को लेकर के वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दी गई है। महिला पुलिस पदाधिकारी को उस मामले में अनुसंधानकर्ता बनाया गया है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी होगी। उसके गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *