भागलपुर में 18 जुलाई को अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

भागलपुर, 15 जुलाईमालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 18 जुलाई को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।

ईसीआर के वरीय अधिकारी होंगे उपस्थित

इस मौके पर मालदा रेल मंडल सहित पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) के कई वरीय अधिकारी भाग लेंगे। ईसीआर की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि मालदा और गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम भागलपुर में आयोजित किया जाएगा।

डिजिटल टिकटिंग को लेकर जागरूकता अभियान

उधर, मालदा रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यात्रियों को मोबाइल ऐप्स और अन्य डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग के लाभों की जानकारी दी जा रही है।


 

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *