अमित शाह 21 को आएंगे भागलपुर, वही 23 को कहलगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

21 को अमित शाह आएंगे भागलपुर तो 23 को कहलगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे राजनाथ भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा 21 अप्रैल को निर्धारित हुई है। इसकी सूचना दी गई है।

लिहाजा स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी शुरू की जाएगी। मंच मोर्चा के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री के साथ कई अन्य बड़े नेता भी मंच साझा करेंगे। अभी साथ में आने वाले नेताओं की सूची नहीं मिली है। औपचारिक रूप से पार्टी की ओर से पत्र में इसकी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को कहलगांव के शारदा पाठशाला के मैदान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा भी होगी। पार्टी मुख्यालय से इसको लेकर बात की गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गृह मंत्री की सभा हवाई अड्डा में ही करायी जाएगी। हालांकि इस मुद्दे पर प्रशासनिक अधिकारियों से औपचारिक बातचीत के बाद अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा।

Related Posts

“अरे भाग काहे रहे हैं… बैठकर सुनिए” सहरसा की सभा में दिखा सीएम नीतीश का अलग अंदाज, भाषण के बीच महिलाओं से किया संवाद

Share Add as a preferred…

Continue reading
‘गैस कांड’ के आरोप निकले फर्जी!डिप्टी सीएम दफ्तर में ‘SDO’ का पद ही नहीं; अफवाहबाजों की खैर नहीं, शुरू हुई पहचान

Share Add as a preferred…

Continue reading