तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे सानिया और शोएब, मिर्जा फैमिली पहुंची दुबई, खास था पल

हाल के दिनों में यह चर्चा काफी तेज थी कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों कभी भी अलग हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कभी भी कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई कि वह अलग हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों के बीच क्यूट कपल्स की एक शानदार तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह दुबई में अपने बेटे इजहान का पांचवां जन्मदिन मनाते हुए एक साथ नजर आ रहे हैं।

41 वर्षीय पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने इस खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साझा किए गए पोस्ट में वह और सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान सानिया के पिता इमरान मिर्जा और उनकी बहन अनम भी मौजूद रहीं। मलिक ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो बेटा। बाबा तुमसे प्यार करते हैं।’

https://www.instagram.com/realshoaibmalik/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3288a5a9-a80e-410c-ba9d-21d63f7b669f&ig_mid=BCFB22D1-AABC-4287-8AA9-60C28A89FD84

शोएब और सानिया की 2010 में हुई थी शादी:

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 12 अप्रैल साल 2010 में हुई थी। दोनों कपल्स ने हैदराबाद में पारंपरिक समारोह के साथ एक दूसरे का हाथ थामा था। मलिक से पहले सानिया की सगाई सोहराब मिर्जा के साथ हुई थी, जो उनके बचपन के दोस्त थे।

शोएब और सानिया कब बने माता-पिता?

शादी के करीब आठ साल बाद 30 अक्टूबर साल 2018 में शोएब और सानिया को एक बेटा हुआ। क्यूट कपल्स ने अपने प्यारे से बच्चे का नाम इजहान रखा है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *