टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का इलाज के दौरान निधन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में चल रहा था इलाज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खानचंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

रिंकू सिंह को जब पिता की गंभीर हालत की सूचना मिली तो वह तुरंत घर लौट गए थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले वह दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेल पाए

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने मैच से पहले अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लिया था। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को मौका दिया, जिन्होंने 15 गेंदों में 22 रनों की तेज पारी खेली।

पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह की आगे के मैचों में उपलब्धता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

इस दुखद घड़ी में क्रिकेट जगत और फैंस रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…