पटना में एंबुलेंस चालक की हत्या, PMCH के गेट के पास दौड़ाकर मार दी गोली

राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित सबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, जहां पीएमसीएच के गेट पर अपराधियों ने झारखंड के रहने वाले एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी है.

पीएमसीएच में गोली मारकर हत्या: मृतक की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले के डोगरा निवासी जवाहर दास के पुत्र विनय कुमार दास के रूप में हुई है. विनय कुमार दास फिलहाल पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला में अपने परिवार के साथ रहते थे.

बाइक सवार अपराधियों से विवाद के बाद मारपीट: घटना के बारे में टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधी बीती शाम आये और किसी बात को लेकर उनकी विनय कुमार दास के साथ बकझक हो गई. धीरे-धीरे बात काफी बढ़ गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. दोनों अपराधी विनय कुमार दास को पीटने लगे.

“खुद को बचाने के लिए विनय भागने लगे. इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें दो गोली मार दी. गोली मारकर दोनों भाग गए. विनय गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई है.”- अशोक कुमार सिंह, टाउन डीएसपी

विवाद का कारण: घटना के पीछे का कारण क्या है, इसपर टाउन डीएसपी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि एंबुलेंस चालकों में आपस में कई मुद्दों को लेकर विवाद होता रहता है. मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने के मामले में विवाद कोई नई बात नहीं है. दलाली के कारण भी झंझट होता रहा है. प्रथम दृष्टया आशंका है कि दलाली को लेकर कोई बात हुई है और घटना हुई है. आरोपी मरीन ड्राइव की तरफ से आए थे और फिर उधर ही भाग गए.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस: फिलहाल घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि दोनों बाइक सवार अपराधियों की पहचान हो सके. वहीं दूसरी तरफ अन्य एंबुलेंस ड्राइवरों से भी पूछताछ की जा रही है. टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द दोषी सलाखों के पीछे होंगे.

  • Related Posts

    पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट, सुरक्षा और टीकाकरण का अभियान शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *