बिहार के निशानेबाजों का कमाल, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

पटना: बिहार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग में पदस्थापित दो खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न 35वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता, 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विभाग और राज्य का मान बढ़ा दिया। यह प्रतियोगिता 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक नालंदा के हरनौत स्थित इंडोर शूटिंग रेंज और एसएस शूटिंग एकेडमी, बिक्रम (पटना) में संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार भारती और श्री प्रवीण कुमार ने अपनी सटीक निशानेबाजी का लोहा मनवाया।

  • रंजीत कुमार भारती ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में एकल और टीम, दोनों में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
  • इसके अलावा, उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता।
  • वहीं, प्रवीण कुमार ने भी 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

दोनों खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता से लौटने पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार पटना के निदेशक वैभव श्रीवास्तव (भा.प्र.से) ने उन्हें पुनः पदक पहनाकर सम्मानित किया और बधाई दी। इस अवसर पर विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह और संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन उपलब्धियों ने न केवल विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि सरकारी सेवा में रहते हुए भी खिलाड़ी अपने जुनून और मेहनत से खेल जगत में चमक बिखेर सकते हैं।


 

  • Related Posts

    अमेरिकी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा– भारत के फैसले किसी की अनुमति पर निर्भर नहीं होने चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंग जनपद की कला का शंखनाद! भागलपुर में तीन दिवसीय ‘मंजूषा महोत्सव’ का शानदार आगाज; सैनडिस् मैदान में बिखरे सांस्कृतिक रंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading