बिहार में शराब की तस्करी के लिए लगाया गजब का दिमाग, देसी टेक्नोलॉजी देख पुलिस भी हैरान

बिहार के हाजीपुर में शराब की तस्करी करने के लिए एक शख्स ने गजब का दिमाग लगाया। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने देसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। जिसे देख पुलिसवाले भी हैरान हैं। जानकारी के अनुसार, हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव में शराब की अवैध तस्करी कर रहे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह शराब भरकर कर तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपियों ने बाइक में खुफिया पेट्रोल टंकी बनवा रखी थी। खुफिया टंकी बनाने वाले मिस्त्री की पुलिस अब तलाश कर रही है।

खुफिया टंकी बनाने वाले मिस्त्री की तलाश कर रही पुलिस

मोटरसाइकिल की टंकी से जब शराब निकाला जा रहा था तो ऐसा लग रहा था कि बाइक शराब से ही चल रही थी। लेकिन ऐसा नहीं था। आरोपियों ने बाइक की टंकी में खुफिया टंकी बनवाकर फिट करवा रखी थी। कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल भरकर शराब का अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी से 13 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस बाइक में खुफिया टंकी बनाने वाले मिस्त्री की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मिस्त्री की गिरफ्तारी से कई अहम सुराग लग सकते हैं।

गुप्त सूचना के बाद आरोपियों को धर दबोचा

इसके बाद दो मोटरसाइकिल के साथ 83 लीटर देसी शराब और तीन शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दियारा इलाके से शराब लेकर डिलीवरी देने के लिए निकले थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा तो तिक्रमबाजी का खुलासा हुआ

एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार, मंजय कुमार और रामजी राय को गिरफ्तार किया गया है। दो मोटरसाइकिल पर चार लोग  सवार थे। तीन को पकड़ा गया है जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। बता दें कि बिहार में शराब तस्करी के लिए तस्कर गजब का दिमाग लगा रहे हैं। कई लोग तो एंबुलेंस में शराब की तस्करी करते पकड़े जा चुके हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *