कल से खुल जाएंगे पटना से सभी स्कूल, इतने बजे से संचालित होंगी कक्षाएं; DM ने जारी किया आदेश

राजधानी में ठंड के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद सभी निजी और सरकारी स्कूल कल यानी 20 जनवरी से खुल जाएंगे। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा।

दरअसल, पटना में पिछले दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। 19 जनवरी को रविवार के कारण सभी स्कूल बंद थे लेकिन अब कल यानी 20 जनवरी से सभी स्कूल खुल जाएंगे। फिलहाल सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक चलेंगी।

सबसे पहले पांच जनवरी को जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी कक्षाओं को बंद करने का निर्देश पटना के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को दिया था।जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक 8वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया था जबकि 8वीं कक्षा के ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित करने का आदेश दिया था।

इसके बाद 12 जनवरी को डीएम ने इसकी अवधि में विस्तार करते हुए सभी स्कूलों को आगामी 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया था। 16 जनवरी से सभी स्कूल खुलने वाले थे लेकिन इससे पहले डीएम ने एक बार फिर ठंड को देखते हुए 8वीं तक के कक्षा को बंद रखने का आदेश और तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया और सभी स्कूलों को आगामी 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था लेकिन अब ठंड में कमी होने के कारण जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। यह आदेश आगामी 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *