बिहार के सभी स्कूलों को मिलेंगे टैबलेट- कंप्यूटर

पटना। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को टैबलेट-कंप्यूटर दिये जाएंगे। इसका प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। अब इस पर लोक वित्त समिति की स्वीकृति ली जा रही है। इसके बाद राज्य कैबिनेट की मंजूरी लेकर योजना लागू कर दी जाएगी।

राज्य के स्कूलों में वितरण के लिए कुल एक लाख 65 हजार टैबलेट-कंप्यूटर देने की योजना है। एक टैबलेट की खरीद पर 14 हजार रुपये खर्च होंगे।

विभाग के प्रस्ताव में कहा गया है कि समग्र शिक्षा अभियान के प्रति टैबलेट 10 हजार रुपये उपलब्ध हैं। इस पर खर्च 14 हजार रुपये आ रहा है। इस तरह हर टैबलेट के लिए चार-चार हजार अतिरिक्त राशि की जरूरत है, जो करीब 70 करोड़ होती है।

क्या होंगे इसके उपयोग 

विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव में टैबेलट के उपयोग के बारे में भी बताया गया है। इसमें कहा गया है कि ये टैबलेट स्कूल की संपत्ति होगी। स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में इसका उपयोग किया जाएगा। साथ ही स्कूल के अन्य गतिविधियों में भी इसका इस्तेमाल होगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…