बिहार में दुर्गापूजा को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

पटना। अगले माह शुरू होने वाले दशहरा महापर्व को लेकर राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई है।

शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार दुर्गापूजा के मौके पर विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सदभाव बनाये रखने के लिए सभी प्रकार के अवकाश को बंद किया जाता है।

हालांकि विशेष परिस्थिति में अवकाश को अलग रखा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…