कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट, कोई कहीं नहीं जा रहा – अजीत शर्मा

बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच शह और मात का खेल जारी है, जदयू और बीजेपी की बढ़ रही नजदीकियां और कांग्रेस में टूट की खबर पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस तरह की खबरें आ रही है उसे लग रहा है कि मुख्यमंत्री अब बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे.

नीतीश कुमार अगर महागठबंधन से अलग भी होते हैं तो महा गठबंधन की सेहत पर विशेष असर नहीं पड़ेगा. हम लोग मजबूती के साथ भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस विधायकों के जदयू में जाने की खबर पर विराम लगाते हुए कहा कि बिहार में सभी कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और सभी उनके संपर्क में है.

साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर महागठबंधन की ओर से तेजस्वी जी सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं तो कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ है।वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर कहा कि पहले वह चले तो जाएं वह चले जाएंगे फिर हम सभी इधर समीकरण बनाएंगे।

Related Posts

जेडीयू में अंदरूनी कलह तेज: सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर खतरा, पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग

Share Add as a preferred…

Continue reading
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर फैली ‘भ्रामक’ खबरों का पर्दाफाश; जानिए क्या है रिफिल की असली समय-सीमा

Share Add as a preferred…

Continue reading