बिहार के 20 जिलों में ठनका और आंधी का अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

पटना।राज्य के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बिहार के 20 जिलों में मौसम विभाग ने ठनका गिरने और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को कहां-कितनी बारिश
राज्य के 26 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बांका के बोसी में सबसे अधिक 14.8 मिमी बारिश, जबकि नालंदा के राजगीर में 62 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चली। पटना समेत कई शहरों में सुबह बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की धूप निकली।

तापमान में बदलाव

  • राज्य का सबसे गर्म शहर: डेहरी, रोहतास – 37.8°C
  • सबसे ठंडा शहर: बांका – 19.3°C
  • पटना: अधिकतम – 30.3°C, न्यूनतम – 22.9°C
    पटना के दानापुर में 2.4 मिमी बारिश हुई। हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 0.3°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एहतियात बरतें
मौसम विभाग ने लोगों को खुले में न रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा सुधीर सिंह गिरफ्तार! शराब के नशे में ‘बाहुबली’ धौंस दिखाना पड़ा भारी; पुलिस से बदतमीजी पर हुई बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *