दुर्गा पूजा पर पूरे बिहार में अलर्ट, जिलों में भेजे गए 12500 पुलिस सिपाही; बीसैप की 33 कंपनियां तैनात

पटना: दुर्गा पूजा शुरू होने पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। मुख्यालय की ओर से पुलिस-प्रशासन को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिलों में 12,500 सिपाही भेजे गए हैं। साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की 33 कंपनियां तैनात किया गई हैं। नेपाल, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों में खास निगरानी रखी जा रही है।

रेंज पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। दुर्गापूजा एवं अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। इन शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाकर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है। संदिग्ध छवि वाले लोगों की पहचान कर बांड भरवाने को कहा गया है। अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगो का बांड भराया भी जा चुका है।

संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती करने को कहा गया है। नेपाल के साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल से सटे सीमावर्ती जिलों में जांच बढ़ाने व 24 घंटे चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में मौजूद पुलिस बल के अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यालय स्तर से 12 हजार 500 सिपाही व बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस (बी-सैप) की 33 कंपनी भी प्रतिययुक्ति की गई है। इनकी प्रतिनियुक्ति मूर्ति विसर्जन तक जिलों में रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *