रिलीज होते ही धमाल मचा रहा अक्षरा सिंह का नया गाना “जोगीरा सा रा रा”, विशाल सिंह संग जमकर थिरकीं एक्ट्रेस

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया होली गीत ‘जोगीरा सा रा रा’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी (Bhojpuri News) म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की धूम शुरू हो गई है, और इसी कड़ी में अक्षरा सिंह का नया होली स्पेशल गाना जोगीरा सा रा रा रिलीज होते ही (Akshara Singh New Bhojpuri Song) धमाल मचा रहा है। इस गाने में पहली बार अभिनेता विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) और अक्षरा सिंह की जोड़ी दिख रही है।

PunjabKesari

जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय- Akshara Singh

इस गाने को अक्षरा सिंह  (Akshara Singh) ने सुगम सिंह के साथ गाया है और इसे बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने तैयार किया है। गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर मोहित यादव हैं, जबकि छायांकन अमित मिश्रा ने किया है। संपादन अमित मिश्रा और प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। अक्षरा सिंह ने कहा, कहते हैं, एक बिहारी सब पर भारी! जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय है। यही जोश और मस्ती आपको इस गाने में देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

Bhojpuri Cinema और संगीत का क्रेज हर दिन बढ़ रहा- Vishal Aditya Singh

विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ने कहा, “भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) और संगीत का क्रेज हर दिन बढ़ रहा है। अक्षरा सिंह के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा और मुझे खुशी है कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं।”

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *