उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव इस दल के साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सपा प्रमुख ने खुद बताया

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों के गठबंधन होने लगे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया है कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, “राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।” बता दें कि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। हालांकि कुछ समय पहले तक यह चर्चा थी कि जयंत चौधरी और उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है। लेकिन अखिलेश यादव के इस ट्वीट ने उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी दोनों दल एक साथ चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनावों के बाद भी कई ऐसे मौके आए थे कि जब यह लगा था कि लोकदल और सपा की राहें अलग हो सकती हैं। सुभासपा के सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद भी ऐसे ही कयास लगाए गए थे।

  • Related Posts

    पीरपैंती पावर प्लांट: सरकार की जमीन पर खेती करने वालों को DM की दो टूक- ‘2015 में मुआवजा ले लिया, अब जमीन हमारी; भड़काने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीतामढ़ी में ‘गजब’ प्रेम कहानी: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; सुबह होते-होते बन गया ‘दूल्हा’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading