आसमान छू रहे हवाई किराए, ईरान पर हमले के बाद भारतीय यात्री परेशान

ईरान पर हुए हालिया हमले के बाद से विदेश यात्रा कर रहे भारतीय नागरिक कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। खाड़ी क्षेत्र का रूट छोड़कर लंबा सफर तय करने के कारण फ्लाइट्स के किराए में अचानक कई गुना वृद्धि देखने को मिल रही है।

लंदन-मुंबई फ्लाइट्स का किराया बढ़ा

सामान्य परिस्थितियों में लंदन और मुंबई के बीच इकॉनमी क्लास का टिकट लगभग 20,000 से 40,000 रुपये और बिजनेस क्लास का टिकट 1.2 लाख से 2.5 लाख रुपये तक होता था। लेकिन हालात के कारण इकॉनमी क्लास का किराया बढ़कर लगभग 2.9 लाख रुपये और बिजनेस क्लास का किराया 9 लाख रुपये तक पहुँच गया है।

फ्लाइट्स कैंसिल होना भी कारण

किराए में बढ़ोतरी का एक और बड़ा कारण फ्लाइट्स का कैंसिल होना है। सोमवार को करीब 700 फ्लाइट्स कैंसिल की गई थीं। इसके बाद, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट्स से सोमवार तक 200 से अधिक फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं। एयरलाइन कंपनियों के अनुसार, किराया बढ़ने की वजह सिर्फ लंबा रूट नहीं, बल्कि फ्लाइट्स की कमी और डिमांड-सप्लाई असंतुलन भी है।

यात्रियों के लिए सलाह

अगले कुछ दिनों तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के किराए उच्च स्तर पर बने रहने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और लगातार एयरलाइंस की वेबसाइट पर अपडेट्स देखें।


 

  • Related Posts

    ईरान के गराश में 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्ध और प्राकृतिक आपदा ने बढ़ाई चिंता

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सोनिया गांधी ने भारत सरकार पर ईरान मामले में विदेश नीति को लेकर तीखा हमला बोला – प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को “जिम्मेदारी से पीछे हटना” करार दिया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading