अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग सवार; हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे प्लेन में

टेकऑफ के दो मिनट बाद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर हादसे का शिकार, रिहायशी इलाके में गिरा विमान

अहमदाबाद।गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एयर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार दोपहर टेकऑफ के महज दो मिनट बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सहित कुल 242 लोग थे। विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और 1:40 बजे मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ब्लास्ट की तेज आवाज, आसमान में काले धुएं का गुबार
क्रैश के बाद इलाके में जोरदार धमाका हुआ और आसमान में काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। हादसे की सूचना पर एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

विजय रूपाणी भी थे विमान में सवार
सूत्रों के मुताबिक, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी सवार थे। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विमान 11 साल पुराना बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था
दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग कंपनी का 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो करीब 11 साल पुराना बताया जा रहा है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था।

AAIB और DGCA ने जांच शुरू की
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि एयर एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम डायरेक्टर जनरल के नेतृत्व में अहमदाबाद रवाना हो गई है। वहीं DGCA ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश की कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से भारी धुआं उठता देखा जा सकता है।

एअर इंडिया का आधिकारिक बयान
एअर इंडिया प्रवक्ता ने X (ट्विटर) पर बताया कि हादसे के कारण और जानमाल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आगे की जानकारी http://airindia.com और उनके आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी जाएगी।

फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।


 

  • Related Posts

    दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट: निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री सख्त, तय समय पर पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: महागठबंधन के चार विधायक क्यों नहीं पहुंचे मतदान केंद्र? जानिए पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *