नालंदा में एयरफोर्स के जवान की गला रेतकर हत्या, छठ पूजा में आया था घर

बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक एयरफोर्स के जवान की गला रेतकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. ये घटना नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज की है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है. रंजीत दिल्ली में एयरफोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था. जानकारी के मुताबिक, मृतक रंजीत कुमार छठ पर्व को लेकर चार दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना को लेकर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है. वहीं मृतक के बड़े भाई ने अपने चचेरे भाई पर ही हत्या का शक जताया है. मृतक रंजीत कुमार के बड़े भाई धर्मवीर कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व कूड़ा फेंकने के विवाद में रिश्तेदारों से झगड़ा हुआ था. उस वक्त भी थाने में आवेदन दिया गया था. हालांकि, दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था. उन्होंने आगे कहा कि हत्या के वक्त परिवार के सभी लोग मार्केट गए हुए थे और रंजीत घर पर अकेला था. इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से गला काट दिया और फरार हो गया।

परिजन जब वापस आए तो रंजीत को लहूलुहान पाया. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

  • Related Posts

    मोतिहारी में ‘भ्रष्टाचार’ का ऑपरेशन! रिटायरमेंट के पैसे के बदले मांग रहा था घूस; CHC का हेड क्लर्क 10 हजार लेते गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *