AICC प्रवेक्षक अजित भारती पहुंचे भागलपुर, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस तीन विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सरकार पर लगाया वोट कटवाने का आरोप

भागलपुर:कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए बनारस से आए AICC के प्रवेक्षक अजित भारती ने मंगलवार को भागलपुर सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेगी। इसके लिए वे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठनात्मक मजबूती को अंतिम रूप दे रहे हैं।

भागलपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

अजित भारती ने साफ किया कि कांग्रेस भागलपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इन तीनों सीटों पर जोरदार तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज की जाएंगी।

वर्तमान सरकार पर जमकर साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—

“सरकार चुनाव हारने के डर से मतदाता सूची से नाम कटवा रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।”

उन्होंने यह भी कहा कि—

“सरकार की प्राथमिकता अनियमितताओं की रक्षा करना है, न कि जनहित के मुद्दों पर काम करना।”

विकास और रोजगार कांग्रेस का मुख्य एजेंडा

अजित भारती ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस बार विकास और युवाओं के लिए रोजगार को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और युवा अपने भविष्य को लेकर निराश हैं।

स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में हुआ संवाद

प्रवेक्षक अजित भारती से मिलने पहुंचे भागलपुर विधानसभा से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार अमित आनंद, युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, और यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन के विस्तार व मजबूती को लेकर विचार साझा किए।


 

  • Related Posts

    नालंदा में अवैध अफीम खेती पर बड़ी कार्रवाई: 10 कट्ठा में लगी फसल ट्रैक्टर से नष्ट, कई पर केस दर्ज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *