शादी के बाद हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन, दाऊजी महाराज मंदिर पर बरसाए फूल, फिर किए दर्शन

आगरा का दंपती शादी के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से बलदेव पहुंचे और दाऊजी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद वे घर को गए। आगरा के ककरैंटा निवासी बनवारीलाल यादव के नाती सूर्यांश यादव की शादी शनिवार को आगरा में साधना से हुई।

शादी के बाद नव दंपती हेलीकॉप्टर से बलदेव पहुंचे। इसके बाद दोनों ने दाऊजी महाराज के दर्शन किए। मंदिर पर फूलों की वर्षा की। क्षेत्र में नव दंपती चर्चा में रहे।

थानाध्यक्ष संजय त्यागी, मधुसूदन पांडेय, सेवायत जुगल पांडेय, उपेंद्र पांडेय, प्रबंधक केपी सिंह तोमर, रामकिशन पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, त्रिलोकी पांडेय, गोपाल पांडेय मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *