‘चुनाव के बाद चलेगा पता कि कौन जाएगा जेल …’, मीसा भारती के बयान पर भड़के डिप्टी CM,कहा … चपरासी क्वार्टर में रहने वाले…

राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट की उम्मीदवार मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यदि इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी को जेल जाना होगा। उसके बाद अब इस पूरे बयान पर बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि यह तो चुनाव के बाद मालूम चल जाएगा कि कौन जेल जाएगा।

भाजपा नेता और नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम ने मीसा भारती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि चपरासी क्वार्टर में रहने वाले लोग इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक कैसे बन गए? कौन जेल में होगा यह चुनाव के बाद पता चलेगा। एक-एक चीज का हिसाब देना होगा। इतना तो साफ़ है कि ये डरे हुए लोगों की आवाज है।

इसके आगे सिन्हा ने कहा कि यही लोग हैं जो कभी चपरासी क्वार्टर में रहते थे। आज बड़े-बड़े महलों के मालिक हैं। राजा कैसे बन गए? मॉल से लेकर फार्म हाउस तक कैसे पहुंच गए? इसका हिसाब देना पड़ेगा और कौन जेल में होगा, उसका भविष्य क्या होगा, यह चुनाव के बाद पता चल जाएगा। इतना तो साफ़ है कि वह अपने आप को तैयार रखें और हमारी चिंता न करें।

मालूम हो कि चुनाव प्रचार के दौरान मनेर में मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री हम लोगों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। हमें भ्रष्टाचारियों की जमात बताते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी। किसानों को फसल का मिनिमम सपोर्ट प्राइस दिलाने का वादा किया गया। इन लोगों ने देश के अंदर बड़ा भ्रष्टाचार किया है। इलेक्टोरल बांड पर जवाब नहीं दे रहे और अब तो अपनी चुनावी सभाओं में परिवारवाद पर भी नहीं बोलते हैं। अगर जनता ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनवा दी तो प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेता जेल के अंदर होंगे।

उधर, बिहार में जंगलराज और लालू राबड़ी राज के भ्रष्टाचार का मुद्दा गर्म हो रहा है। भाजपा नेताओं के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार अपने हर भाषण में वर्ष 2005 के पहले की चर्चा करना नहीं भूलते। लालू परिवार के सदस्यों को टिकट देने और उनकी संपत्ति की भी चर्चा होती रहती है। दूसरी ओर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती पीएम के आरोपों का जवाब देने से पीछे नहीं हटते।

Related Posts

पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

Share Add as a preferred…

Continue reading
नवादा में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट, सुरक्षा और टीकाकरण का अभियान शुरू

Share Add as a preferred…

Continue reading