बिहार से मानसून की विदाई के बाद अब गुलाबी ठंड का होगा एहसास

मानसून के विदा होने के बाद पूरे प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम का मिजाज बदलने से बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। मानसून के विदाई बाद सूबे का मौसम शुष्क हो गया है। राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिले की तापमान में गिरावट आयी है। बिहार में मानसून वापसी की शुरूआत 11 अक्टूबर से हुई  और 13 अक्टूबर से यह पूरे प्रदेश से विदा हो गया।

सूबे में ठंड का प्रभाव धीरे धीरे बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में ठंड कुछ ज्यादा ही प्रभाव दिखा रहा है।  पछुआ हवा के कारण  प्रदेश के लोग सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे है। इस दौरान पछुआ हवा की रफ्तार 10-12 किमी रहती है।

मौसम विभाग की मानो तो अगले एक सप्ताह तक तक सूबे के किसी जिले में बारिश नहीं होगी।  मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 20. 5 डिग्री सेल्सियस मोतीहारी ,पूसा और डेहरी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कि प्रदेश में  पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम  तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय में दर्ज किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    BSSC अभ्यर्थियों का सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम: परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुई और संविदा वेटेज नहीं हटा तो बिहार में होगा महाआंदोलन

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP नेता नागमणि के बयान से बवाल, मृतक की तुलना ‘कुत्ते-बिल्ली’ से की; पुराना राम वाला वीडियो भी वायरल

    Share Add as a preferred…