बड़ी रन चेज मे 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन ने, रोहित-विराट को दिया सफलता का श्रेय

India national cricket team ने मजबूरी में प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया और संजू सैमसन को मौका मिला। यह फैसला पूरी तरह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन ठोक दिए। 194 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने मुकाबला जीता और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


रोहित-विराट से सीखा बहुत कुछ

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू सैमसन ने अपने संघर्ष और सफर पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने का सपना बचपन से देखा था और यह दिन उनके लिए बेहद खास है।

सैमसन ने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय दिग्गजों Rohit Sharma और Virat Kohli को दिया। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन डगआउट से बैठकर उन्होंने इन महान खिलाड़ियों को करीब से देखा और उनसे बहुत कुछ सीखा।

उनके अनुसार, खेल को समझना, दबाव में संयम रखना और मैच को आखिर तक फिनिश करना — ये सभी चीजें उन्होंने रोहित और विराट से सीखी हैं।


अपने खेल में बदलाव पर भी बोले

सैमसन ने बताया कि पिछले मैच में टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी, इसलिए उनका लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना था। लेकिन इस मुकाबले में हालात अलग थे। विकेट गिर रहे थे, इसलिए उन्होंने साझेदारी बनाने और अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि वह एक-एक गेंद पर फोकस कर रहे थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी पारी खेल पाएंगे। यह दिन उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिनों में से एक है।

संजू सैमसन की यह पारी न सिर्फ टीम इंडिया के लिए अहम रही, बल्कि उनके करियर के लिए भी एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…