सलमान खान के बाद अब शाह रुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मन्नत के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

सलमान खान को कई दफा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से  जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं, इस कड़ी में अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। सुपरस्टार शाहरुख को भी हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। फैंस शाहरुख खान के लिए चिंता में आ गए हैं।

मामला सामने आते ही मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई है और धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक शाह रुख को ये धमकी छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक शख्स की तरफ से मिली है।

हालांकि, एक्टर को धमकी क्यों मिली, इसके पीछे की ये वजह सामने नहीं आई है। वहीं, आरोपी का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस भी रायपुर के लिए रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा थाना में शाह रुख खान को जान से मारने की धमकी भरा फोन कॉल आया है। इतना ही नहीं जान बचाने के लिए उनसे करोड़ों रुपये की मांग भी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक एक्टर की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

किंग खान की बढ़ाई सुरक्षा
इस धमकी भरे फोन कॉल के आने के बाद शाह रुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
मालूम हो, इससे पहले सलमान खान को लगातार मिल रहीं जान से मारने की धमकियों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने उनकी वाई सिक्योरिटी में इजाफा कर दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    Shakti Kapoor के निधन की अफवाह निकली फर्जी, बोले- ‘मैं हेल्दी और हैप्पी हूं’

    Share Add as a preferred…

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी का साइबर उत्पीड़न: ऑनलाइन गेम के बहाने अश्लील फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार; महाराष्ट्र साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *