पटना मरीन ड्राइव के बाद सोनपुर की सैर पर लालू यादव, भुट्टा खाया, आम लोगों से खास अंदाज में की मुलाकात

पटना: अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जानेवाले आरजेडी चीफ लालू यादव एक बार फिर से अपने चुलबुलेपन को लेकर सुर्खियों में हैं. आज वो अचानक पटना के समीप सोनपुर इलाके में पहुंच गए. उन्होंने यहां भुट्टा खाया और आम लोगों से बातचीत भी की. लालू का ये अंदाज लोगों को भी खूब भाया. इस दौरान लालू यादव के साथ RJD नेता श्याम रजक भी मौजूद थे।

बता दें कि लालू यादव इससे पहले अचानक मरीन ड्राइव भी पहुंच गए हैं. लालू यादव के स्वास्थ्य में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से लगातार सुधार हो रहा है. लालू यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज से लोगों को सरप्राइज करते रहते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *