मोरक्को के बाद अब बंगाल की खाड़ी में भी लगे भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

पूरी दुनिया में इस वक्त भूकंप के झटकों की मार झेल रहा मोरक्को देश चर्चा में है। यहां भूकंप से हुई तबाही में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, दूसरी आज देर रात बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ये भूकंप के झटके सोमवार सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर महसूस किए गए।

इतनी रही तीव्रता

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आज सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप के केंद्र की गहराई धरती के 70 किलोमीटर अंदर बताई जा रही है। अब तक इस भूकंप में किसी भी जान-माल के हानी की खबर निकलकर सामने नहीं आई है।

मोरक्को में इतनी मौतें
मोरक्को में शुक्रवार को आए 6.8 की तीव्रता के भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। अब तक इस भूकंप में 2000 से अधिक लोगों की जान जाने की रिपोर्ट सामने आ गई है। वहीं, हजारों लोगों के घायल होने की भी खबर है। सरकार और प्रशासन द्वारा हादसे से पीड़ित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में आशंका है कि ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। मोरक्को की सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है।

क्यों आते हैं भूकंप?
हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *