भागलपुर। ऑनलाइन गेमिंग एप पर पैसे हारने के बाद खुद के अपहरण की साजिश रच डाली ताकि घर वालों फिरौती के रूप में पैसे मिल जाए और दोस्त को उधार लौटाकर उसी एप पर फिर से पैसे लगा सके। मामला सबौर थाना क्षेत्र का है। घटना का खुलासा करने के लिए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर चंद्रभूषण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया और जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक विकास को सकुशल बरामद करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एक एप पर 48 हजार रुपये हार चुका था। युवक को चार घंटे के अंदर ही जीरोमाइल स्थित ओवरब्रिज के पास से बरामद किया गया।
ऑनलाइन गेमिंग एप पर पैसे हारने के बाद युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश
सिवान में रंगदारी का सनसनीखेज मामला, सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी
…


