बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट काट कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

नवादा में 26 दिसंबर को एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली थी। बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था इस दौरान प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया था। इस घटना उद्भेदन नवादा पुलिस ने किया है। पुलिस ने घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य अपराधी अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि पांचवा आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

बता दें कि नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा में 26 दिसंबर को एक बुजुर्ग महिला की लाश बरामद की गयी थी। महिला की पहचान गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी रामदेव चौहान की 60 वर्षीया पत्नी पांचो देवी के रूप में हुई थी। उसी दिन वह अपने रिश्तेदार के यहां गयी थी। उसी दिन शहर में शहीद चंदन कुमार की शव यात्रा निकाली गयी थी। भारी संख्या में लोग शहीद चंदन के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। लोगों की भीड़ में महिला के पति रास्ता भटक गये।

इसी दौरान कुछ युवकों ने बहला फुसला कर महिला को अपने साथ ई-रिक्शा में बिठाकर ले गए। जहां देर रात मुख्य आरोपी सुनील यादव ने अपने चार दोस्तों विपिन यादव, पिंटू यादव, निरंजन यादव, दिनकर यादव के साथ महिला से पहले गैंगरेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। सुबह महिला की लाश सूखे नाले के पास से बरामद हुआ।

जहां पति के द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने इस मामले की अनुसंधान की और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ तकनीकी अनुसंधान करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सभी आरोपियों ने अपना-अपना जुर्म कबूल लिया है। फिलहाल सभी अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। सभी आरोपी शहर के गोंदापुर मोहल्ला के है। एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading