मिड डे मील खाने के बाद आधा दर्जन छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती, स्कूल छोड़कर भागे शिक्षक

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीडीखिली में मिड डे मील खाने के बाद आधा दर्जन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई. छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग की वजह से अचानक बेहोश होने लगी, जिसे देख मौके से विद्यालय के कई शिक्षक फरार हो गए. आनन-फानन में सूचना मिलने पर परिजन और अंचल अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे और सभी छात्राओं को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए दुर्गावती पीएचसी में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए दुर्गावती पीएचसी के चिकित्सक महमूद आलम ने बताया कि खाना खाने के आधे घंटे बाद बच्चे बेहोश होने लगे, लेकिन यह फूड प्वॉइजनिंग की वजह से हुआ है, या फिर कोई और वजह है. यह अभी स्पष्ट नहीं है. वहीं छात्राओं ने बताया कि खाने के कुछ घंटे बाद अचानक वे बेहोश होने लगी और स्कूल के शिक्षक उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जगह मौके से फरार हो गए. फिलहाल पूरा मामला जांच का विषय है. परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े..

सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Share Add as a preferred…

राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

Share Add as a preferred…