सीएम योगी के बाद गिरिराज का हमला, राहुल गांधी को बताया ‘नचनिया’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में कहा था कि राहुल की संस्कृति नाच-गान वाली है। अब राहुल गांधी के बारे में फिर वही बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कर रहे हैं।

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गाधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी नचनिया हैं। इसलिए भारत और प्रभु श्रीराम को गाली देते हैं। हमसे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ठीक ही कहा था कि राहुल की संस्कृति नाच-गान की है। उन्हें अंबानी और अडाणी का फोबिया हो गया है क्योंकि इनके नाम के साथ पीएम मोदी का नाम जोड़ देते है और कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं।

गिरिराज ने कहा कि सच्चाई यह है कि गांधी परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा है। दादीजी से लेकर टू जी तक कई कांड हुआ। लेकिन जबसे मोदी जी सत्ता में आए एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। इसी बात से राहुल गांधी परेशान है और विदेश में जाकर भारत को गाली देते है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading