19 साल बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने फिर से मचाई ‘धूम’, वायरल हो रहा ये वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल भले इंडस्ट्री से गायब हैं लेकिन धूम गर्ल को आज भी फैंस याद करते हैं। स्टार किड ईशा सुपरस्टार धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी हैं। उनके स्टारडम में कोई कमी नहीं है। ईशा ने अपने करियर कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन ‘धूम’ उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म का टाइटल सांग धूम मचाले आज भी लोगों के जुबान पर नजर आता है। ऐसे में ईशा ने एक बार फिर इस गाने पर डांस कर फैंस की यादें ताजा कर दी है।

19 साल बाद ईशा देओल ने फिर से मचाई धूम

दरअसल हाल ही में ईशा देओल ब्रांद्रा के स्कूल में दिवाली और चिल्‍ड्रेंस डे सेलीब्रेशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान वो बच्चे के साथ अपने फेमस गाने ‘धूम’ पर धूम मचाती नजर आईं। इस दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि ईशा डेनिम जींस और डेनिम जैकेट पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान वो धूम के गाने पर जमकर डांस करती दिख रही हैं। वहीं उनके साथ स्कूल के बच्चे भी उनके डांस स्टेप को फाॅलो करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईशा काफी खुश नजर आ रही हैं। ईशा का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CzS7RgcgEQg/?utm_source=ig_web_copy_link

ईशा देओल ने 2019 में की था शादी

बता दें कि ईशा देओल लंबे समय से फिल्मों से दूर है। इन दिनों वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही हैं। ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी रचाई थी। कपल ने 2019 में मुंबई के इस्कॉन टेंपल में सात फेरे लिए थे। अब ईशा दो बेटियों की मां हैं। पिछले कुछ से से ईशा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वो स्टाइलिश लुक्स में फोटोशूट शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी बेटियों संग तस्वीरें शेयर की थी, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *