असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी अभिलंब करे प्रशासन:-अर्जित चौबे

भागलपुर के पूर्व प्रत्याशी श्री अर्जित शाश्वत चौबे के संयोजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष साह के नेतृत्व में विगत दिनों परबत्ती मां बुढ़िया काली स्थान में उपद्रवियों के द्वारा हुए तोड़ – फोड़ के विरोध में शनिवार को घंटा घर चौक से विशाल शांतिपूर्ण प्रतिरोध मार्च आयोजित की गई ।मार्च घण्टाघर से आयुक्त कार्यालय तक निकाली गयी। जिसके उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन सौंपी गयी।प्रतिरोध मार्च में भागलपुर के तमाम सामाजिक एवं गैर सामाजिक संगठनों ने मिलकर भाग लिया एवं सामूहिक प्रतिकार किया।

असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी अभिलंब करे प्रशासन:-अर्जित चौबे

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि जब तक असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।आने वाले दिनों में भाजपा पूरे भागलपुर जिला में आंदोलन करेगी।

अर्जित चौबे ने कहा कि चच्चा भतीजा के तुष्टिकरण नीति से आज बिहार बर्बाद हो रहा है। इन्हें बिहार की चिन्ता नहीं, बल्कि वोट बैंक की चिंता है। चच्चा भतीजे की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त कर दिया है।

भागलपुर में शांतिपूर्ण अनशन कारी एवं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा सरकार हर सवाल के जवाब पर लाठी भांज रही है। जब विनाश आता है तो बुद्धि विपरीत हो जाती है। यही हाल चच्चा भतीजे की सरकार की हो गई है। लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। कवरेज करने वाले पत्रकारों को भी पीटा गया। यह तालिबानी सोच बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता करारा जवाब देगी।

प्रतिरोध मार्च में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, जिला अध्यक्ष संतोष शाह ,टुनटुन शाह,अनूप लाल साह, रामनाथ पासवान, सज्जन अवस्थी, नरेश यादव, स्वेता सिंह, अनामिका ठाकुर, शशि मोदी,पंकज सिंह, शरद वाजपेई, रूबी दास, इंदु भूषण झा, सुरेंद्र पाठक, सज्जन साह, घनश्याम पाल, अरुण भगत, पूनम भगत, खोखा साह,आशीष पांडेय, जिया गोस्वामी, बिनोद सिंह, निरंजन सिंह,पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, दिनेश मंडल, संजय हरी, रंजित सिन्हा, अभिषेक पिंटू,करन ,कुश, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने दी।

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *