भागलपुर
14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मतगणना केंद्रों तक आवागमन सुचारू रहे और किसी तरह की भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न बने, इसके लिए बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने पदाधिकारियों के साथ हाउसिंग कॉलोनी रोड, बरारी का औचक निरीक्षण किया।
डीएम–एसएसपी ने किए निर्देश, ट्रैफिक प्लान को किया फाइनल
मुआयने के दौरान अधिकारियों ने सड़क व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्पॉट, पुलिस तैनाती, और क्यूआरटी की स्थिति का विस्तृत आकलन किया।
डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि:
- मतगणना दिवस पर किसी भी हाल में जाम न लगे
- आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से तैयार रहें
- मतगणना केंद्रों तक आने-जाने वाले सभी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए
- अनावश्यक भीड़ या बिना पास वाले व्यक्तियों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहे
- सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों टीमों के बीच समन्वय लगातार बना रहे
बरारी में दो बड़े मतगणना केंद्र, इसलिए खास सतर्कता
भागलपुर में दो प्रमुख मतगणना केंद्र—
- राजकीय पॉलीटेक्निक, बरारी
- महिला आईटीआई, बरारी
इन्हीं इलाकों में मतगणना होगी, इसी कारण प्रशासन ने बरारी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता में रखा है।
मतगणना वाले दिन रहेगी अतिरिक्त तैनाती
मतगणना तिथि पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग और इमरजेंसी रूट को भी सक्रिय रखा जाएगा।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि मतगणना के दिन अनावश्यक रूप से मतगणना केंद्रों की ओर न जाएं और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।


