अदा शर्मा खरीद रही सुशांत सिंह राजपूत का घर? अभिनेत्री ने अफवाहों में तोड़ी चुप्पी खुद बोली ये बात

इन दिनों अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘बस्तर:द नक्सल स्टोरी’ की शूटिं में लगी है, कुछ समय पहले उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के घर स्पॉट किया गया था इससे अटकलें लगने लगीं कि अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत वाला फ्लैट लेने जा रही हैं।हाल ही में एक मीडिया बातचीत में अदा शर्मा ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैअफवाहें बेबुनियाद-अदा – मीडिया बातचीत के दौरान अदा शर्मा ने खुलासा किया है कि इस मसले पर अभी तक उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है।

अभिनेत्री ने कहा, ‘जो भी होगा मैं पहले आपको बताऊंगी, मैं वादा करती हूं कि आप लोग को इस बात की जानकारी जरूर दूंगी, अगर कुछ ऐसा होता है तो।’ अदा शर्मा ने आगे कहा, ‘मेरा घर मेरा मंदिर है, मैं नहीं चाहूंगी कि मैं जहां रह रही हूं, उसके बारे में हर अखबार और फोन पर इस तरह की बातें फैलाई जाए। अगर मैं घर बदलने का फैसला करती हूं, तो मैं इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ अपने तरीके से साझा करूंगी। फिलहाल लोगों को अपना अनुमान लगाने दीजिए।’

‘बस्तर’ की रिलीज डेट – अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वे नीरजा माधवन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह और आशिन ए शाह के जरिए सह-निर्मित है। यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बन लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से बनाई गई है। अदा शर्मा की यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

‘अफवाहें मेरे जीवन का हिस्सा हैं’ मीडिया बातचीत में जब अदा शर्मा से पूछा गया कि क्या ऐसी अफवाहों से आप परेशान नहीं होती हैं? अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं जब चाहूं अपने प्रशंसकों को बता सकती हूं। मैं किसी भी अफवाह से असहज महसूस नहीं करती हूं। मैं एक अभिनेत्री हूं, इसलिए इस तरह की अफवाहें मेरे जीवन का हिस्सा हैं। मेरे फैंस को मेरे बारे में जानने का अधिकार है।’

  • ये भी पढ़े..

    CJP विवाद पर रैपर सैंटी शर्मा तोड़ेंगे चुप्पी, 1 अगस्त को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस; बोले- ‘पूरी सच्चाई और सबूत रखूंगा’

    Share Add as a preferred…

    खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, कुत्ते के साथ कथित बदसलूकी पर मलाइका अरोड़ा ने जताई नाराजगी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *