अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मंगेतर राघव चड्ढा संग लिया महाकाल का आशीर्वाद, फैंस ने उतारी कपल की नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर व राज्यसभा के निलंबित सदस्य राघव चड्‌ढा की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच अब ये कपल शनिवार को उज्जैन पहुंचा और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे देखकर यूजर्स कपल की नजर उतार रहे हैं।

भारतीय परिधान में दिखा कपल  

इस मौके पर यह कपल पूरी तरह से भारतीय परिधान में नजर आया जहां राघव ने धोती-सोला पहना हुआ था वहीं उनकी होने वाली पत्नी परिणीति ने खूबसूरत कांजीवरम साड़ी लपेटी हुई थी। दोनों ने मंदिर में बैठकर शांति पाठ भी किया, परिणीति इस मौके पर राघव की मंगेतर नहीं बल्कि पत्नी ही लग रही थीं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

अब इस वीडियो को देखकर अब परिणीति के फैंस इस कपल की नजर उतारने में लगे हुए हैं। यहां एक ने कमेंट में लिखा है- ये जोड़ी परफेक्ट है, कई यूजर्स ने यहां आई कैचर वाला इमोटिकॉन बनाया हुआ है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- क्या शादी के बाद परिणीति राजनीति में आएंगी या राघव फिल्मों में प्लीज बताओ। एक यूजर ने तो शादी की कंफर्म डेट और वेन्यू पूछा है।

अब तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, ये दोनों सेलेब्रिटी 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं। हालांकि अब तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि दोनों ने 13 मई को कपल ने दिल्ली में सगाई की थी। जिसमें बाद सामने आईं तस्वीरो में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अरविंद केजरीवाल जैसे नेता भी नजर आए थे।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *