
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
इसी अभियान के तहत बिहार चुनाव आयोग की SWEEP आइकॉन और अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने शनिवार को रोड शो किया और लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
पहले चरण में राज्य में रिकॉर्ड मतदान हुआ था, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे चरण में भी भारी मतदान होगा।
“लोग 11 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करें” – नीतू चंद्रा
बिहार की बेटी और प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने रोड शो के दौरान लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा:
“लोग घरों से निकलें और 11 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करें। चुनाव आयोग ने मुझे जिम्मेदारी दी है कि मैं लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी बंपर वोटिंग होगी।”
नीतू चंद्रा ने कहा कि रोहतास जिला हमेशा जागरूक रहा है और इस बार भी जिले के मतदाता मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।


