एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या

मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Father) के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर के अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक वीडियो वायरल है जिसमें मलाइका के घर के बाहर भीड़ लगी है। अरबाज खान वहां दौड़ते हुए पहुंचे हैं और एंबुलेंस भी खड़ी है।

वायरल वीडियो में अरबाज मलाइका के घर दिख रहे हैं। साथ में पुलिस भी है। रिपोर्ट्स हैं कि सुसाइड का पता चलते ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। Ani की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका के पिता को नहीं बचाया जा सका। उनके घर पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। मलाइका पहले एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है। उस वक्त वह महज 11 साल की थीं। डिवोर्स के बाद मां और पिता अलग रहने लगे थे। दोनों बेटियां मलाइका और अमृता मां जॉयस के साथ रह रही थीं।

  • ये भी पढ़े..

    Shakti Kapoor के निधन की अफवाह निकली फर्जी, बोले- ‘मैं हेल्दी और हैप्पी हूं’

    Share Add as a preferred…

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी का साइबर उत्पीड़न: ऑनलाइन गेम के बहाने अश्लील फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार; महाराष्ट्र साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…