एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाज़ुक: ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट, पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी तबीयत और खराब होने पर उन्हें ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ICU में थे ताकि उन्हें आराम मिल सके और ज्यादा लोगों की आवाजाही रोकी जा सके। हालांकि, सोमवार सुबह उनकी स्थिति और बिगड़ने के बाद परिवार के सदस्यों का अस्पताल आना-जाना बढ़ गया है। अभी तक परिवार या अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि धर्मेंद्र इलाज पर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं

इससे पहले 3 नवंबर को उनकी पत्नी और अनुभवी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत पर एक अपडेट दिया था।

धर्मेंद्र ने पिछले कुछ महीनों में कई स्वास्थ्य उपचार करवाए हैं। इसी साल अप्रैल में उनकी आंखों की सर्जरी हुई थी, जिसमें कॉर्निया ट्रांसप्लांट और मोतियाबिंद ऑपरेशन शामिल था।

89 वर्ष की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हाल ही में वे कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखाई दिए थे। आने वाली उनकी फिल्म ‘इक्कीस’, जो श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है, में वे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

फैन उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

  • Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव–2026 के लिए शुभकामनाएँ दी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading